राष्ट्रीय होटल प्रबंधन एव कैटरिंग टेक्नोलॉजी परिषद
पुस्तकालय ई-संसाधन जानकारी फॉर्म
Logo

राष्ट्रीय होटल प्रबंधन एव कैटरिंग टेक्नोलॉजी परिषद

पर्यटन मंत्रालय, भारत सरकार के अधीन एक स्वायत्त निकाय

प्रशासन एवं वित्त प्रभाग संस्थान के संचालन का आधार है और प्रशासनिक एवं वित्तीय सुचारू प्रबंधन सुनिश्चित करता है। इसके प्रमुख दायित्व निम्नलिखित हैं:

मुख्य दायित्व

  • संस्थान के रिकॉर्ड, सामान्य सील, निधियों तथा अन्य संपत्तियों का संरक्षक।
  • प्रभागाध्यक्ष रकार्यालय प्रमुख, शासी निकाय (Board of Governors) के सचिव रतथा अन्य समितियों के सचिव के रूप में कार्य करते हैं।
  • मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) और शासी निकाय को व्यापक प्रशासनिक सहायता प्रदान करना।
  • शासी निकाय की बैठकों का आयोजन तथा लिए गए निर्णयों के अनुपालन व क्रियान्वयन को सुनिश्चित करना।
  • IHMs के संबद्धता (Affiliation) कार्य, निरीक्षण तथा संबद्धता समिति की बैठकों का संचालन।
  • प्रिंसिपल्स मीट का आयोजन तथा देशभर के IHMs के संचालन का विनियमन।
  • विद्यार्थियों की छात्रवृत्ति प्रक्रिया, तथा AISHE और अन्य एजेंसियों के साथ समन्वय।
  • संबद्ध संस्थानों के वार्षिक प्रतिवेदन (Annual Return) का मूल्यांकन तथा उनके प्रदर्शन का प्रमाणन।
  • B.Sc. और M.Sc. कार्यक्रमों में प्रवेश हेतु ऑल इंडिया JEE परीक्षा का आयोजन।
  • आतिथ्य क्षेत्र के लिए NET स्तर पर National Hospitality Teachers Eligibility Test (NHTET) का आयोजन।
  • सामान्य प्रशासन, लेखा, ऑडिट तथा वार्षिक प्रतिवेदन तैयार करने का कार्य।
  • सामान्य स्थापना कार्य, जिसमें भर्ती, पदोन्नति और आरक्षण रोस्टर का रख-रखाव शामिल है।
  • आउटसोर्सिंग एजेंसियों की नियुक्ति और संचालन का प्रबंधन।
  • क्रय, भंडारण तथा स्टोर प्रबंधन की जिम्मेदारी।
  • राजभाषा संबंधी नीतियों का कार्यान्वयन और संसदीय समिति से जुड़े कार्यों का प्रबंधन।
  • संसदीय प्रश्न, सतर्कता (Vigilance) तथा RTI मामलों का निपटान।
  • अतिथि गृह, छात्रावास और स्टाफ क्वार्टर का प्रबंधन।
  • पर्यटन मंत्रालय (MoT) और अन्य सरकारी विभागों से समन्वय।
  • भारत सरकार को प्राचार्यों की नियुक्ति में सहयोग।
  • प्रशिक्षण एवं क्षमता वृद्धि कार्यक्रमों द्वारा पप्रशासनिक सुधारप को बढ़ावा देना।
  • परिसर, निर्माण, तथा संस्थान की सभी संपत्तियों का रख-रखाव सुनिश्चित करना।
  • संस्थान की परामर्श सेवाओं (Consultancy) की निगरानी एवं संचालन।