राष्ट्रीय होटल प्रबंधन एव कैटरिंग टेक्नोलॉजी परिषद
पुस्तकालय ई-संसाधन जानकारी फॉर्म
Logo

राष्ट्रीय होटल प्रबंधन एव कैटरिंग टेक्नोलॉजी परिषद

पर्यटन मंत्रालय, भारत सरकार के अधीन एक स्वायत्त निकाय

एनसीएचएमसीटी सोसाइटी की संरचना:

नेशनल काउंसिल फॉर होटल मैनेजमेंट एंड केटरिंग टेक्नोलॉजी (NCHMCT), सोसाइटी पंजीकरण अधिनियम, 1860 के तहत पंजीकृत एक सोसाइटी है। इसके सदस्यों की संरचना, सोसाइटी के मेमोरेंडम ऑफ एसोसिएशन तथा नियम एवं विनियम, नियम 4(1) के अंतर्गत निम्नानुसार निर्धारित है:

सोसाइटी की सामान्य सभा (General Body):

क्रम संख्याश्रेणीवर्तमान स्थिति/विवरणभूमिका
01प्रशासनिक विभाग के प्रभारी मंत्रीमाननीय पर्यटन मंत्रीसमिति के अध्यक्ष
02राज्य मंत्री (पर्यटन) या अध्यक्ष द्वारा नामित व्यक्तिमाननीय राज्य मंत्री, पर्यटनउपाध्यक्ष
03भारत सरकार के शिक्षा एवं श्रम मंत्रालयों के मंत्री/सचिवसंबंधित मंत्रालयों के माननीय मंत्री (सूचनाएँ सामान्यतः सचिव स्तर के अधिकारियों को भेजी जाती हैं)सदस्य
04उन राज्यों के सरकारी प्रतिनिधि जहाँ संबद्ध संस्थान स्थित हैंसंबंधित राज्यों/केन्द्र शासित प्रदेशों के पर्यटन सचिव (दिल्ली और महाराष्ट्र के पर्यटन सचिव प्रतिनिधित्व में नहीं)सदस्य
05संबद्ध संस्थानों की संचालन समितियों के अध्यक्षराज्य/यूटी के पर्यटन सचिवसदस्य
06एनसीएचएमसीटी के बोर्ड ऑफ गवर्नर्स के अध्यक्षसचिव (पर्यटन), भारत सरकारसदस्य
07भारत सरकार के पाँच प्रतिनिधिसचिव (पर्यटन)
अतिरिक्त सचिव (पर्यटन)
अतिरिक्त महानिदेशक (पर्यटन)
श्रम मंत्रालय एवं मानव संसाधन विकास मंत्रालय के प्रतिनिधि 
 
सदस्य 
08वित्त सदस्य/ वित्तीय सलाहकारअतिरिक्त सचिव एवं वित्तीय सलाहकार, पर्यटन मंत्रालयसदस्य 
09सभी संबद्ध संस्थानों के प्राचार्य (सरकार द्वारा नामित)सभी संबद्ध IHM एवं FCI के प्राचार्यसदस्य 
10होटल एवं फूड मैनेजमेंट, केटरिंग एवं न्यूट्रिशन के दो विशेषज्ञ (सरकार द्वारा नामित)-रिक्त 
11होटल एवं केटरिंग उद्योग से चार प्रतिनिधि-रिक्त 
12एनसीएचएमसीटी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सरकार द्वारा नियुक्त)एडीजी (पर्यटन), जो सीईओ एनसीएचएमसीटी का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे हैंसदस्य 
13सामान्य सभा के सचिवनिदेशक (प्रशासन एवं वित्त), NCHMCTसदस्य/ सचिव